भोजपुरी एक्टर्स पवन सिंह लेंगे तलाक, दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप अक्षरा सिंह से भी ?

भोजपुरी सिनेमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है। वहीं दूसरी तरफ, अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर के तलाक की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई है। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अक्टूबर 2021 में आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल यानी आज कोर्ट में उनकी तारीख थी, लेकिन पवन वहां नहीं पहुंचे। अब कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई के लिए 26 मई का समय दिया है।

पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है।
पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है।

इसे भी पढ़े :- शेफाली शाह ने खुद किया इस बात का खुलासा की मेरा पहला प्यार था ये एक्टर

गुरुवार को कोर्ट में दी गई तलाक की अर्जी के आलोक में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन अभिनेता पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद जज ने पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट

पहली पत्नी ने शादी के छह महीने बाद ही किया सुसाइड

पवन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद ही सुसाइड कर लिया था। गौरतलब है कि इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था।

भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था।
भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था।

अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद यह विवाद मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में था।

इसे भी पढ़े :- राष्ट्रगान पर विद्या बालन ने कही इतनी बड़ी बात सिनेमाघर कोई स्कूल नहीं हैं जो वहाँ भी देशभक्ति जबरदस्ती थोपी जाये

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को पब्लिक के सामने लाने से कतराते थे। भोजपुरी अभिनेता ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्योती के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं, न ही वह अपनी दूसरी पत्नी को किसी पार्टी में लेकर जाते थे। हालांकि दूसरी शादी टूटने की असल वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

दूसरी पत्नी से क्यों हो रहा है तलाक
दूसरी पत्नी से क्यों हो रहा है तलाक

आपको बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रह चुके हैं। उनकी पहली पत्नी की आत्महत्या को लेकर भी काफी खबरें सामने आई थीं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने अचानक दूसरी शादी कर ली। जिसे लेकर वो काफी सुर्खियों में रहे। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह ने भी उनपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”Samchar buddy .com से जुड़े रहे।

Join WhatsApp Channel