अनुष्का शर्मा ने 6 फिल्मो को किया था इंकार उनकी इस फैसले की वजह ये एक्टर्स बन चुकी आज स्टार

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिसने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया है। कभी जब तक है जान में जर्नलिस्ट तो कभी सुल्तान में पहलवान के किरदार में अभिनेत्री अपनी दमदार एक्टिंग के साथ दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। साल 2008 में रिलीज रब ने बना दी जोड़ी में अभिनेत्री ने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था, इसके बाद अभिनेत्री एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई।1 मई 2022 को अनुष्का अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा की ठुकराई हुई कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जिसने कैटरीना कैफ, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को रातो रात स्टार बना दिया।लेकिन इस बात से आप शायद ही वाकिफ होंगे की अभिनेत्री एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हुई थी।

अनुष्का ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया
अनुष्का ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया

इसे भी पढ़े :- इतने साल पुराने यौन उत्पीड़न केस में एक्टर जितेंद्र पर FIR दर्ज, इस महिला ने लगाए आरोप जो उनकी

की एंड का फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि इस फिल्म के लिए पहले बॉलीवुड की बबली गर्ल यानी अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था।थ्री इडियट्स- करीना कपूर साल 2009 में रिलीज बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक थ्री इडियट्स में पिया के रोल के लिए सबसे पहले अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

बबली गर्ल यानी अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया
बबली गर्ल यानी अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया

तमाशा – दीपिका पादुकोण

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आई थी। फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि फिल्म मेकर्स ने तारा की भूमिका में पहले अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया था।

टू स्टेट्स- आलिया

टू स्टेट्स में कृष मल्होत्रा और अनन्या स्वामीनाथन के किरदार में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अनन्या के किरदार के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा थी, लेकिन अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा थी
मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा थी

बार बार देखो – कैटरीना कैफ

रोमांस से भरपूर इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दीया कपूर का रोल पहले अनुष्का शर्मा को ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेत्री ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया था।

पहले महेश बाबू के साथ अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया
पहले महेश बाबू के साथ अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया

इसे भी पढ़े :- श्रुति हासन का ब्रेकअप के बाद शराब पीने की आदी हो गई फिर डिप्रेशन में चली गयी फिर ये हालत हो गयी थी कि

अनुष्का की अपकमिंग फिल्मों में मचाएंगी गदर

अनुष्का की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की मशहूर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा कि साल 2008 में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी ने कैसे नक्शे पर देश की महिला टीम का नाम सोने के अक्षरों में दर्ज कराया।

अनुष्का की अपकमिंग फिल्मों में मचाएंगी गदर
अनुष्का की अपकमिंग फिल्मों में मचाएंगी गदर

फिल्म अगले साल 2 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें साल 2018 में रिलीज जीरो के बाद यह अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म होगी।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”Samchar buddy.com  से जुड़े रहे।

Join WhatsApp Channel