चंद्रयान-3 के बारे में गलत बोलने वाले एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

साउथ इंडियन एक्टर प्रकाश राज को पड़ा चंद्रयान 3 पर ट्वीट करना भारी। एक्टर को जमकर किया गया ट्रोल। एक्टर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज। एक्टर के खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल चंद्रयान 3 मिशन पर किए गए एक ट्वीट को लेकर Prakash Raj का जमकर विरोध हो रहा है। और इसके बाद हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

एक्टर प्रकाश राज का चंद्रयान-3 पर ट्वीट

दरअसल Actor Prakash Raj ने एक विवादित पोस्ट में इसरो के मून मिशन चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाया था। अभिनेता ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया। पोस्ट में लुंगी पहने एक व्यक्ति एक कप में से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा है। इस कार्टून के नीचे उन्होंने कैप्शन में लिखा “चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर से चांद से आने वाली पहली तस्वीर।” । इसके बाद देश के हिंदू संगठन के नेताओं ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और प्रकाश राज के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।


लोगों को भी प्रकाश राज द्वारा चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाना रास नहीं आया और उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन को देश के गौरव से जुड़ा हुआ बताया है।

अपने ट्वीट के बारे में क्या बोले प्रकाश राज

सोशल मीडिया पर आक्रोश का सामना करें प्रकाश राज ने बाद में एक ट्वीट कर क्लियर भी किया, कि उनका कमेंट केवल जोक के तौर पर था। उन्होंने लिखा “नफरत केवल नफरत देखती है…. मैं हमारे केरल चाय वाला का जश्न मनाते हुए आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था- ट्रोल ने कौन सा चाय वाला देखा? अगर आपको चुटकुला समझ नहीं आया तो चुटकुला आप पर है…. बड़े हो जाओ जस्टआस्किंग”

विजय देवरकोंडा की संपत्ति

23 अगस्त को चंद्रयान-3 उतरेगा चंद्रमा पर

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) की चंद्रयान 3 से बड़ी उम्मीदें जुड़ी है। चंद्रयान-3 मिशन अपने आखिरी पड़ाव में है। योजना के अनुसार 23 अगस्त के दिन चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ही लैंडिंग कर सकता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है यही वजह है कि इसरो के साथ-साथ पूरा देश इस दिन के लिए सांस थामकर बैठा है।

एक्टर प्रकाश राज के बारे में हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही इनफॉर्मेटिव और मनोरंजक आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : एक्टर प्रकाश राज

एक्टर प्रकाश की पत्नी का नाम क्या है?

एक्टर प्रकाश राज की पत्नी का नाम पोनी वर्मा है।

एक्टर प्रकाश की नेटवर्थ क्या है?

एक्टर प्रकाश की नेटवर्थ $ 7 मिलियन है ।

Join WhatsApp Channel