इन देशों में कुछ अनोखे अंदाज में मनाई जाती है होली!!

होली देश भर में बहुत उल्लास के साथ मनाई जाती हे जिसमे लोग ख़ास होली के दिन घरों से बाहर निकलते हैं और विभिन्न रंगों के साथ बहुत से खेल कार्य करते हैं मस्ती करते हैं एक दूसरे पर पानी की बौछारें करते हैं पकवान बनाकर एक दूसरे में बांटते हैं इस तरह के क्रियाकलापों से होली बहुत खुशहाल त्यौहार बन गया हे(अनोखे अंदाज में मनाई जाती है होली)।

होली का चलन एक ख़ास किस्म की कहानी से जुड़ा हुआ हे जिसमे कहानी प्रह्लाद जो हिरणाकश्यप का पुत्र था जो भगवान् विष्णु का बहुत बड़ा आलोचक था और उसी का बेटा प्रह्लाद भगवान् का बड़ा भक्त इसी बात से क्रोधित हिरणाकश्यप प्रह्लाद को मारने की इच्छा से उसे आग में जलाना चाहता हे लेकिन वह बच जाता हे और उसे आग में जलाना चाहने वाली होलिका खुद ही जल जाती हे जिस बात की खुशी में होली त्यौहार शुरु हुआ था जो अब देश विदेश में भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हे।

भारत के अलावा इन देशों में भी खूब दिखती हे होली की धूम

दुबई में होली

दुबई में भारतीयों की संख्या वहाँ की जनसंख्या में आधे से भी ज्यादा हे जिस कारण वहाँ पर होली का रंग सभी तरफ देखने को मिल जाता हे और ऐसा लगता हे कि मानो पूरा भारत ही यहाँ आ गया हो।

अमरीका में होली

यूरोप में होली
यूरोप में होली

अमरीका में रहने वाले भारतीय अप्रवासियों की संख्या वहाँ पर लगभग 32 से 35 लाख हे जो होली के विशेष मोके को धूम धाम से मनाते हैं(अनोखे अंदाज में मनाई जाती है होली) , अपने घरों से बाहर निकल कर भी होली को मनाते हैं जिसमे विदेशी लोग भी शरीक होतें हैं तो होली का आनंद दो गुना हो जाता हे और अब कुछ वर्षों से वहाँ पर ह्वाइट हाउस भी होली की खुशिया मनाने लगा हे।

इसे भी देखे-: हनुमान चालीसा का पाठ करना जीवन के लिए है कितना उपयोगी 

यूरोप में होली

यूरोप में होली बहुत ही लोकप्रिय होती जा रही हे जिसका कारण हे कि वहाँ के लोग खेल प्रिय हैं और किसी भी त्यौहार में मौज मस्ती चाहते हैं जो उन्हें होली की और अट्रेक्ट करता हे।

नेपाल में होली

नेपाल हिन्दू बहुल देश हे जो अंतिम आधिकारिक हिन्दू राष्ट्र रहा यहां देश भर में होली लोकप्रिय त्यौहार हे और प्रतिवर्ष होली के अवसर पर यहां पर कई प्रकार के आयोजन होते हैं जो यहां की संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।

पाकिस्तान में होली

दक्षिण एशियाई होली
दक्षिण एशियाई होली

पाकिस्तान अविभाजित भारत का हिस्सा रहा जिस कारण पाकिस्तान में यह त्यौहार बहुत प्रचलित हे यहां हिन्दू समुदाय के अलावा मुसलमान भी इस त्यौहार में हिस्सा लेते हैं।

बांग्लादेश

बांग्लादेश तीन और से भारत की सीमाओं से घिरा हुआ आधिकारिक रूप से धर्म निरपेक्ष देश हे जो गंगा जमुनी तहजीब के सहअस्तित्व की भावना के लिए भी जाना जाता हे यहाँ पर हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय एक दूसरे के त्योहारों को उत्साह पूर्वक खूब सेलिब्रेट करते हैं।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”Samchar buddy” से जुड़े रहे।

Join WhatsApp Channel