क्रिकेटर ऋ‍षभ पंत 14 रन बनाकर आउट हुई तो एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला पर निकाली फेन्स ने अपनी पूरी भड़ास

क्रिकेट के मैदान में जैसे ही क्रिकेटर ऋ‍षभ पंत महज 14 रन बनाकर आउट हुए, वैसे ही सोशल मीडिया पर उर्वर्शी रौतेला के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू हो गईपाकिस्‍तान के खिलाफ मैच को लेकर देशवासियों के बीच जबरदस्‍त क्रेज देखने को मिलता है और अगर गलती से टीम इंडिया हार गई तो समझो किसी न किसी की शामत आ ग।जैसे कि इस बार लोगों ने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला पर अपनी पूरी भड़ास निकाल दी.हम बात कर रहे हैं एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले की, जिसमें रविवार रात भारत को पाकिस्‍तान के हाथों पांच विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। अब इन सबके बीच उर्वशी इसलिए आ गईं, क्‍योंकि वह भी भारत-पाकिस्‍तान का मैच देखने दुबई पहुंच गई थीं और टीम इंडिया के स्‍टार क्रिकेटर ऋषभ पंत से उनका कनेक्‍शन तो सभी को पता ही है।पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत की हार पर किसी ना किसी पर ठीकरा तो फूटना ही था।लोगों ने ऋषभ पंत की खराब परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी रौतेला को निशाना बना लिया।

एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला पर अपनी पूरी भड़ास निकाल दी
एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला पर अपनी पूरी भड़ास निकाल दी ऋ‍षभ

इसे भी पढ़े :- दिल्ली के 7 सबसे सस्ते मार्केट जहाँ मोबाइल सोफा से लेकर कई अन्य फेशन तक की सारी चीजें मिलेगी इतनी सस्ती

उर्वर्शी फिर दिखी स्टेडियम में खूब ट्रोलिंग

उर्वशी ने स्‍टेडियम से एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘’दीदी आपका करियर तो कुछ खास चला नहीं, बेचारे ऋषभ पंत को तो ढंग से खेलने दो।’’ वहीं एक अन्‍य ने ट्वीट किया, ‘’ऋषभ पंत के आउट होने के बाद सबसे खुश इंसान।’’

दरअसल, वीडियो में उर्वशी काफी खुश नजर आ रही थीं।एक ट्विटर यूजर ने तो उर्वशी को ऋषभ के लिए ‘पनौती’ करार दे दिया. ट्वीट कर लिखा, ‘’पनौती आई थी पंत को आउट करवाने।’’ कुछ लोगों ने उर्वशी की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि कौन बुलाता है उन्‍हें मैच देखने और कुछ ने कहा कि उर्वशी की हाय लगी है ऋषभ को।

ट्विटर यूजर ने तो उर्वशी को ऋषभ के लिए ‘पनौती’ करार दे
ट्विटर यूजर ने तो उर्वशी को क्रिकेटर ऋषभ के लिए ‘पनौती’ करार दे

इसे भी पढ़े :- पंजाब की शहनाज गिल दाढ़ी को लेकर किये गए कमेंट पर हो गयी ट्रोल

ऋ‍षभ पंत 14 रन बनाकर आउट

क्रिकेट के मैदान में जैसे ही ऋ‍षभ पंत महज 14 रन बनाकर आउट हुए, वैसे ही सोशल मीडिया पर उर्वशी के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू हो गई।लोग ऋ‍षभ की खराब परफॉर्मेंस के लिए उको जिम्‍मेदार ठहराने लगे. उनको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्‍स की बाढ़ आ गई। लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

ऋ‍षभ पंत और उवर्शी  उस वक्‍त लाइमलाइट में आए थे, जब उर्वशी ने बिना नाम लिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि ऋषभ ने होटल की एक लॉबी में घंटों उनका इंतजार किया था और मिलने को लेकर इतने उत्‍सुक थे कि उन्‍हें 16-17 बार कॉल भी कर दिया था।

इस पर ऋषभ ने सोशल मीडिया पर उर्वशी की किरकिरी करते हुए कहा था कि लोग पॉपुलैरिटी पाने के लिए कितना झूठ बोलते हैं।इसके बाद दोनों के बीच काफी तनातनी शुरू हो गई. यहां तक कि उर्वशी ने ऋषभ को ‘छोटू भइया’ बुलाते हुए झूठ बोलने के आरोपों का करारा जवाब भी दिया था।

ऋषभ ने सोशल मीडिया पर उर्वशी की किरकिरी करते
ऋ‍षभ ने सोशल मीडिया पर उर्वशी की किरकिरी करते

हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy .com जुड़े रहे हैं।

Join WhatsApp Channel