3 साल बाद इंडिया लौटीं ‘देसी गर्ल’ मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखी एक्ट्रेस अपने बोर्डिंग पास की तस्वीरें शेयर करते हुई

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद इंडिया वापस लौटी हैं। वो जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी के बीच होड़ मच गई। हालांकि, कुछ फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है। प्रियंका ने इंडिया पहुंचकर सबसे पहले क्या काम किया,ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा तीन साल के लंबे अर्से के बाद इंडिया आ गई हैं। प्रियंका मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक कीं।एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इंडिया ट्रैवल का अपडेट दिया था कि वह यूनाइटेड स्टेट्स से इंडिया ट्रैवल कर रही हैं।उन्होंने अपने इंस्टा पर बोर्डिंग पास की तस्वीर भी अपलोड की थी।प्रियंका इस दौरान कंफर्टेबल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक में नजर आई।स्टाइल क्वीन तके एयरपोर्ट स्टाइल की काफी तारीफ हो रही है।वहीं आज सुबह सुबह फाइनली प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंचीं। यहां पैपराज़ी ने प्रियंका के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक की।जल्द ही एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी कई पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने प्लेन के अंदर से फोटो शेयर की और बताया कि वो मुंबई पहुंच गई हैं। इसके बाद एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने कार में बैठकर बनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मेरी जान।’

'देसी गर्ल' मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखी
‘देसी गर्ल’ मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखी

इसे भी पढ़े :- लहंगा चोली में दिखाया सपना चौधरी ने जमकर डांस, देशी भाभी के ठुमकों से हिल गया पूरा सोशल मीडिया

प्रियंका जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। वो अपने जानने वालों के गले मिलीं और फिर पपाराजी से हैलो भी किया। वो फुल डेनिम वेयर में नजर आईं।

फुल डेनिम वेयर में नजर आईं।
फुल डेनिम वेयर में नजर आईं।

मुंबई में अपने घर पहुंचते ही प्रियंका ने आराम फरमाने के साथ-साथ टीवी पर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ भी देखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अगर आपने टीवी पर करण जौहर का शो नहीं देखा तो आप तब तक मुंबई में नहीं है। साथ ही वो अपना मनपसंद जंकफूड भी खा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़े :- माहिका के फिगर के सामने सारा बॉलीवुड हैं फीका अर्जुन रामपाल की बेटी ,फोटो में ऐसे लुक को देखकर नज़रे नहीं हटा पाएंगे

एक्ट्रेस अपने बोर्डिंग पास की तस्वीरें शेयर

प्रियंका जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं और उनके वीडियो वायरल होने लगे तो लोगों के मन में ये भी सवाल उठने लगे कि उनकी बेटी मालती कहां हैं? दरअसल, फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका अपने साथ बेटी को लेकर लेकर आएंगी,

प्रियंका चोपड़ा ने 3 साल बाद मुंबई आते ही शेयर किए ये पोस्ट
प्रियंका ने 3 साल बाद मुंबई आते ही शेयर किए ये पोस्ट

लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो अकेले ही आईं हैं, क्योंकि उनके साथ पति निक जोनस भी नहीं आए हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका  के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उनके पास एक बॉलीवुड मूवी भी है। वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”Samchar buddy से जुड़े रहे। 

Join WhatsApp Channel