अशोक कुमार इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दे बैठे थे दिल जो काजोल की नानी ?

बॉलीवुड शुरूआती दशक बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। अशोक कुमार को बॉलीवुड में ‘दादा मुनि’ के नाम से जाना जाता है।अशोक कुमार ने बतौर हीरो इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों काम किया। हीरो से लेकर, भाई –दोस्त और बाद में पिता के रोल में नजर आए।उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।एक समय में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार थे और आज भी फैंस उनके बारे में जानना- सुनना पसंद करते हैं। अशोक कुमार की 13 अक्टूबर को 111वीं बर्थ एनिवर्सरी  है और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। एक समय में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार थे इनका जन्म आज ही के दिन भागलपुर में 1911 में हुआ था। ये मशहूर गायक किशोर कुमार के भाई थे। इन्होंने एक्टिंग को एक अलग ही दुनिया प्रदान की और एक्टिंग की रूपरेखा बदल दी। इन्हें पहले एंटी हीरो के रूप में भी जाना जाता है। अशोक पहली बार पर्दे पर 1936 में नज़र आए थे। ये बॉम्बे टाकीज की फ़िल्म जीवन नैया थी। यहीं से शुरू हुआ अशोक का एक्टिंग का सफर और इस फ़िल्म में उनकी एक्टिंग काबिल-ए- तारीफ थी। फिर आया 40- 50 का दशक। इसमें तो उनकी एक्टिंग का जादू कुछ ऐसा चला कि हर कोई इनकी फिल्मों का इंतज़ार करता था।

अशोक कुमार इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दे बैठे थे दिल,
अशोक कुमार इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दे बैठे थे दिल

इसे भी पढ़े:-  माधुरी दीक्षित ने सेक्सी ड्रेस ने दिखाई दी बोल्डनेस और उनकी हॉट तस्वीर को देख इंटरनेट पर मचाया बवाल धक् धक् गर्ल ने

अशोक कुमार इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दे बैठे थे दिल

अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था. उनका असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। अशोक कुमार के पिता एक वकील थे और वह चाहते थे कि बेटा भी वकील बने। अशोक कुमार ने लॉ कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।

उनकी एक्टिंग का जादू कुछ ऐसा चला कि हर कोई इनकी फिल्मों का इंतज़ार करता था।
उनकी एक्टिंग का जादू कुछ ऐसा चला कि हर कोई इनकी फिल्मों का इंतज़ार करता था।

वह परीक्षा में फेल हो गए. बाद में वह बॉम्बे (मुंबई) बहन सती देवी के यहां चले गए। सती की शादी शशधर मुखर्जी से हुई थी जो एक फिल्ममेकर थे और बॉम्बे टॉकीज में काम करते थे।अशोक कुमार के जीजा ने बॉम्बे टॉकीज में बतौर लैब असिस्टेंट उनकी नौकरी लगवा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BombayBasanti (@bombaybasanti)

अशोक कुमार ने उस जमाने में मधुबाला, देविका रानी और मीना कुमारी जैसी लगभग सभी बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया। अशोक कुमार का स्टारडम उस जमाने में ऐसा था कि उस दौर में उनके साथ काम करना एक्टर्स का सपना था।

इसे भी पढ़े:-  ईशा गुप्ता ने सिल्वर बॉडीकॉन ड्रेस में बोल्ड दिखी और अपनी हसीन अदाओं का जलवा बिखेरती आयी नजर

काजोल की नानी पर दिल हार बैठे थे अशोक

हालांकि बड़े स्टार का दिल आया उस जमाने की बेहद खूबसूरत हीरोइन और ग्लैमर गर्ल नलिनी जयवंत पर नलिनी जयवंत 50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। नलिनी ने उस दौर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी पर्दे पर अशोक कुमार के साथ काफी पसंद की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ में भी दोनों को पसंद करने लगे। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई सुपरहिट फ़िल्में दी थी. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

अशोक की शादी शोभा देवी से हुई थी और नलिनी ने डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से शादी कर ली। बाद में उनकी शादी टूट गई और उन्होंने अपने को -एक्टर प्रभु दयाल से शादी कर ली। 60 के दशक तक नलिनी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

काजोल की नानी पर दिल हार बैठे थे अशोक कुमार
काजोल की नानी पर दिल हार बैठे थे अशोक कुमार

बता दें कि नलिनी जयवंत रिश्ते में काजोल की नानी लगती थीं।वह काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन सिस्टर थीं।नलिनी की कुछ सुपहिट फ़िल्में हैं ‘काफ़िला’, ‘नास्तिक’, ‘काला पानी’, ‘जलपरी’, ‘लकीरें’, ‘मिस्टर एक्स’ और ‘तूफ़ान में प्यार कहां.’हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy जुड़े रहे हैं।

Join WhatsApp Channel