YouTube Earning – आज के डिजिटल युग मे जहा लोग रोज 8 से 10 घंटे नौकरी करके महीने का ₹12000 से ₹15000 कमाते है , वही दूसरी और कुछ लोग ऐसे भी है जो सिर्फ घर बैठ के यूट्यूब पर वीडियो डालके महीने के लाखो रुपया कमा रहे है।और सिर्फ भारत मे ही नहीं , पूरी दुनिया मे अब 50 % से भी जायदा लोग यूट्यूब क्रिएटर बन ना चाहते है जहा पहले बचे ये सोचते थे की मुझे डॉक्टर या इंजीनियर बन ना है अब यो यूटूबेर बन ना चाहते है।
YouTube Earning कैसे करते है?
इसके 3 तरीके है :
- Google AdSense
- Brand Promotion
- SuperChat और Membership

1. सबसे पहले आता है Google AdSense
यूट्यूब से कमाई का सबसे पहला और पॉपुलर तरीका है Google AdSense:
- यूट्यूब तुम्हें पैसे देता है तुम्हारी वीडियो पे एड्स चलने का।
- जो वीडियो के बीच में या शुरुआत में तुम्हें एड्स दिखते हैं, उन एड्स का तुम्हें पैसा मिलता है।
- पर इसमें एक दिक्कत है, जो भी पैसा तुम्हें एड्स से मिलता है, यूट्यूब उसके 45% पैसे अपने पास रख लेता है।
- Google AdSense के लिए एलिजिबल बनने के लिए तुम्हें 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वाच टाइम होना चाहिए लास्ट 12 महीनों में।
- या फिर Shorts वीडियो पर 10 मिलियन व्यूज होने चाहिए लास्ट 90 दिनों में।

2. उसके बाद आता है Brand Promotion
जब आपका चैनल एक अच्छी फॉलोविंग बना लेता है, तो ब्रांड्स आपसे संपर्क करते हैं |
- कंपनी आपको उनके प्रोडक्ट और सर्विस का प्रचार करने के लिए पैसे देने के लिए तैयार होती है।
- इसमें आपको इनके सामान या सर्विस की एक वीडियो बनानी पड़ती है।
- वीडियो के डिस्क्रिप्शन में आपको उनके वेबसाइट या प्रोडक्ट का लिंक डालना पड़ता है।
- इसके बदले कंपनी आपको पैसा देती है।
- जितने ज्यादा आपके सब्सक्राइबर्स और रीच अच्छी होती है, कंपनी आपको उतना ही ज्यादा पैसा देती है।

3. SuperChat और Membership
SuperChat : SuperChat YouTube का एक फीचर है, जो खासतौर पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए काम आता है।
- जब आप लाइव स्ट्रीम करते हैं, तो आपकी लाइव देखने वाले SuperChat से तुम्हे पैसे भेज सकते हैं।
- जब वो लोग SuperChat देते हैं, तो वो हाईलाइट होकर सबको दीखता है।
- आप इसमें कोई मैसेज या अपनी कोई भी बात कह सकते हैं।
- क्रिएटर इस फीचर से लगभग अपनी कमाई का 50 % कमाता है।
Membership : YouTube चैनल Memberships एक सबसे आसान तरीका है |
- आप अपने सब्सक्राइबरस से पैसे कमा सकते हैं।
- इसमें, आपके चैनल के सब्सक्राइबर्स आपके चैनल की मेम्बरशिप लेते हैं।
- मेम्बरशिप में सब्सक्राइबर्स को कुछ अलग कंटेंट देखने को मिलता है।
- इसे एक्सक्लूसिव कंटेंट भी कहते हैं।
YouTube कमाई से जुड़ी जरूरी बातें
ये सब इतना आसान नहीं होता , पूरी तरह से एनालिसिस करना पड़ता है ,अपनी एक नीच सलेक्ट करनी पड़ती और उस नीच से रिलेटेड वीडियो डालनी पड़ती है , रोज कुछ नया सोचना पड़ता है तब जाकर तुम्हारा चैनल ग्रो करता है। तो ये न सोचे की पढाई छोड़कर हम सिर्फ यूट्यूब ही करेंगे , अपनी पढाई के साथ साथ इस चीज़ को पार्ट टाइम लेकर चलो और जब एक अच्छे लेवल पर पोहोच जाओ तो इसे फुल टाइम कर सकते हो।
| कमाई का तरीका | विवरण |
|---|---|
| Google AdSense | AdSense के जरिए YouTube वीडियो पर एड्स चलाए जाते हैं, जिससे YouTubers को पैसे मिलते हैं। |
| Brand Sponsorships | YouTubers ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन करके प्रमोशन या स्पॉन्सरशिप के रूप में पैसे कमाते हैं। |
| Super Chat & Super Stickers | जब लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं, तो फैंस Super Chat और Stickers से पैसे भेज सकते हैं। |
FAQs
YouTube से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?
आप YouTube से पैसे Google AdSense, Brand Promotion, और SuperChat & Membership के द्वारा कमा सकते हैं।
Google AdSense के लिए क्या शर्तें होती हैं?
1000 सब्सक्राइबर्स और पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए। इसके अलावा, Shorts वीडियो पर 10 मिलियन व्यूज़।
Brand Promotion से कितनी कमाई हो सकती है?
Brand Promotion से कमाई आपके चैनल की फॉलोविंग और रीच पर निर्भर करती है।
SuperChat क्या है और इससे कितनी कमाई होती है?
इस फीचर से क्रिएटर अपनी कमाई का लगभग 50% कमा सकते हैं।

