Animal Rashmika Mandanna Look (एनिमल रश्मिका मंदांना लुक) : एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आई रश्मिका मंदांना। एनिमल फिल्म में रश्मिका के किरदार से उठा पर्दा। रश्मिक का फर्स्ट लुक हुआ रिवील। जानिए क्या किरदार निभा रही है रश्मिका मंदांना।
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में इस मूवी से रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए गए हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदांना को जोड़ दिया गया है। शनिवार को एनिमल से रश्मिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।
एनिमल 2023
- एनिमल एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
- यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा संपादित, लिखित और निर्देशित है।
- फिल्म को टी-सीरीज और सिने1 स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
| निर्देशक | संदीप रेड्डी वांगा |
| लेखक | संदीप रेड्डी वांगा |
| प्रोड्यूसर्स | भूषण कुमार कृष्ण कुमार मुराद खेतानी अश्विन वार्दे प्रणय रेड्डी वांगा संदीप रेड्डी वांगा |
| अभिनीत | रणबीर कपूर रश्मिका मंदांना अनिल कपूर बॉबी देओल |
| प्रोडक्शन कंपनी | टी-सीरीज फिल्म सिने 1 स्टूडियो भद्रकाली पिक्चर्स |
| रिलीज डेट | 1 दिसंबर 2023 |
| बजट | ₹100 करोड़ |
Animal Rashmika Mandanna Look
शनिवार को रश्मिका मंदांना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एनिमल से अपने लुक की झलक दिखाई है। रश्मिका ने ट्वीट में लिखा है -“मिलिए गीतांजलि से”। इस तरह से साउथ एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दे दी है कि एनिमल में उनका किरदार का नाम क्या होने वाला है।
इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि रेड और व्हाइट कांबिनेशन की एक साड़ी में रश्मिका मंदांना अपने सादगी से हर किसी का दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदांना के एनिमल मूवी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
एनिमल रश्मिका मंदांना लुक के बारे में हमारे आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।
FAQs : Animal Rashmika Mandanna Look
एनिमल फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा?
एनिमल फिल्म का टीजर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगा।


