Thank You For Coming Trailer : भूमि पेडनेकर की नई फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी । और यह फिल्म कब और कहां होगी प्रीमियर? जानने के लिए स्क्रोल करते रहिए।
थैंक यू फॉर कमिंग
- थैंक यू फॉर कमिंग एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म है।
- करण बुलानी ने इसे निर्देशित किया है।
- यह फिल्म रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित है।
- फिल्म लीड रोल में भूमि पेडणेकर दिखाई गई है। और उनके चार दोस्तों के रोल में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिवानी बेदी मुख्य भूमिका मे दिखाई गई हैं।
| निर्देशक | करण बुलानी |
| द्वारा लिखित | राधिका आनंद प्रशस्ति सिंह |
| द्वारा उत्पादित | शोभा कपूर अनिल कपूर एकता कपूर रिया कपूर |
| अभिनीत | भूमि पेडणेकर शहनाज गिल डॉली सिंह कुशा कपिला शिवानी बेदी |
| प्रोडक्शन कंपनी | बालाजी मोशन पिक्चर्स अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क |
| रिलीज डेट | 6 अक्टूबर 2023 |
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म लड़कियों की सेक्शुअल ज़रूरतों पर आधारित है। इसमें भूमि पेडणेकर लीड रोल में है। जो अपनी सेक्शुअल लाइफ से परेशान है। फिल्म के ट्रेलर में शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिवानी बेदी को उनकी गर्ल गैंग के रूप में दिखाया गया है। जो इस पूरी कहानी में उनका साथ देती है। वही इस ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई दी। टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी इसमें कैमियो रोल किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया द्वारा इस पर बहुत प्यार मिला। वही फिल्म में गर्ल गैंग की गपशप भी लोगों को खूब पसंद आई।
कब और कहां आएगी फिल्म
भूमि पेडणेकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है। यह राजकुमारी की परी कथा है सबसे हटके! 6 अक्टूबर 2023 को #ThankYouForComing आपके लिए सिनेमा घरों में। आना मत भूलना। फिल्म का प्रीमियर 2023 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(TIFF) में प्रतिष्ठित गला प्रेजेंटेशन क्षेत्र में हुआ। और नाटक के रूप से थिएटर में 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।
थैंक यू फॉर कमिंग के बारे में हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।
FAQs : Thank You For Coming Trailer
भूमि पेडनेकर की नेटवर्थ कितनी है?
भूमि पेडनेकर की नेटवर्थ $2 मिलियन है।


