महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo+) पिछले अगस्त 2023 में लॉन्च हो चुकी है। गाड़ी के फर्स्ट लुक से लोग बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ये एक एसयूवी कारें हैं जैसी महिंद्रा की पुरानी स्कूल कारें रहती हैं। कम कीमत में अधिक विश्वसनीयता और आराम प्रदान करने के लिए महिंद्रा जाना जाता है। सोशल मीडिया में बहुत समय से इसके ऊपर चर्चा चल रही थी, और अब आखिरकार गाड़ी लॉन्च हो चुकी है। आइए आज इस लेख में जानते हैं गाड़ी के फीचर्स, गाड़ी के स्पेसिफिकेशन, गाड़ी की कीमत और बहुत कुछ।
भारत में महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की कीमत कितनी है?

- कार के कुल 6 वेरिएंट हैं, P4 7Str, P10, P10 (R), P10 7Str, P10 7Str (R), और P4 एम्बुलेंस। जिनकी अलग-अलग कीमत है।
- दिल्ली में गाड़ी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये है, और 12 लाख की कीमत तक की कारें उपलब्ध हैं।
- ये एक्स शोरूम कीमत है, RT0 और इंश्योरेंस का 45,000 अनुमानित राशि, ऑन रोड कीमत 10,40,000- 12,40,000 आएगी।
- भारत के अलग-अलग राज्यों में शोरूम के हिसाब से कार की कीमत में थोड़ा बहुत अंतर जरूर आ सकता है।
महिंद्रा कुछ समय में थार इलेक्ट्रिक भी लॉन्च करने वाला है तो हो सकता है और भविष्य में किसी भी मॉडल का हमें इलेक्ट्रिक वर्जन देखने को मिलेगा। ये एक फ्यूल से चलने वाली कार है, इसका कोई इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च नहीं हुआ है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस जैसी कारें अधिकारी आमतौर पर इस्तेमाल करते हैं। आप लोगो ने पुलिस गाड़ियों को देखा होगा पहले के टाइम में, वो सारी महिंद्रा की कारें हैं।
ट्रायम्फ स्पीड 400 रॉयल एनफील्ड 350
| महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस फीचर्स | |
|---|---|
| इंजन सी.सी | 1493 |
| ईंधन प्रकार | डीजल |
| कुल सीटें | 7 और 9 (दो वेरिएंट) |
| माइलेज | 18 kmpl |
| उच्चतम गति | 150 kmph |
आगे के अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट samacharbuddy.com से जुड़े रहें।
FAQs : बोलेरो नियो प्लस
बोलेरो नियो प्लस माइलेज
18 kmpl
भारत में बोलेरो नियो प्लस लॉन्च की तारीख
अगस्त 2023
बोलेरो नियो प्लस 9 सीटर की कीमत
10 लाख – 12 लाख
बोलेरो नियो प्लस स्वचालित?
नहीं, यह मैनुअल है


