सड़क किनारे बैठे मोची ने पक्षियों को खाना खिला जीता सबका दिल, उदारता देख लोग दे रहें हैं प्रतिक्रिया

कोई अधिक संपत्ति का मालिक होने के बावजूद भी दूसरों के प्रति उदारता नहीं दिखा पाता है जबकी एक गरीब इन्सान बेजान जानवरों के प्रति भी अपनी उदारता व्यक्त करता है।कोई भी मनुष्य अधिक धन-संपत्ति से बड़ा नहीं बल्कि उसकी उदारता और उसका व्यवहार ही उसे बड़ा बनाता है। इंस्टाग्राम अकाउंट @md.ummarhussain पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक मोची  पक्षियों को दाना डालते हुए दिख रहा है। इस शख्स को लोग बड़े दिल वाला और उदार बता रहे हैं।इंसान बड़े दिल वाला सिर्फ ज्यादा रुपयों या संपत्ति से नहीं बनता है।उसे उदार बनाता है उसका अपना स्वभाव और बचपन में बड़े-बुजुर्गों की मिली सीख। तभी बड़ा होकर इंसान मानवता की लौ अपने अंदर जला पाता है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात का सबूत है कि इंसान वही है जो सिर्फ दूसरे इंसान की ही नहीं, पशु-पक्षियों कि भी मदद करे। इस वीडियो में शख्स पक्षियों  को खाना खिलाते नजर आ रहा है।

पक्षियों को खाना खिला जीता सबका दिल, उदारता देख लोग दे रहें हैं अलग-अलग प्रतिक्रिया
पक्षियों को खाना खिला जीता सबका दिल, उदारता देख लोग दे रहें हैं अलग-अलग प्रतिक्रिया

सड़क किनारे बैठे मोची का दिखा उदार चेहरा

इंस्टाग्राम अकाउंट @md.ummarhussain पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मोची नजर आ रहा है जो सड़क किनारे बैठा हुआ है और पक्षियों को दाना डाल रहा है।

सड़क किनारे बैठे मोची ने पक्षियों को खाना खिला जीता सबका दिल
सड़क किनारे बैठे मोची ने पक्षियों को खाना खिला जीता सबका दिल

अक्सर माना जाता है कि गरीब व्यक्ति अपनी ही जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता तो वो दूसरों की जरूरतों को क्या पूरा करेगा, मगर सच तो ये है कि अमीरों से ज्यादा उदार वो लोग हैं जो निम्न वर्ग के हैं क्योंकि वो जानते हैं कि जब भूख लगती है और खाना नहीं मिलता तो कैसा मेहसूस होता है।

इसे भी पढ़े :- झारखंड के देवघर में पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल लगाया और कहा कि कुल्हड़ की चाय पिया करो देश की मिट्टी चूमने का अवसर मिलेगा

उदारता देख लोग दे रहें हैं अलग-अलग प्रतिक्रिया

इस वीडियो में एक मोची सड़क के किनारे छाता लगाए बैठा हुआ है।उसके बगल में काफी बारिश का पानी भरा नजर आ रहा है। उसके पास रोड पर ही कई चिड़िया बैठी हुई हैं जो शायद उसी के द्वारा दाना दिए जाने का इंतजार कर रही हैं।शख्स पैकेट में से नमकीन या दाने जैसी कोई चीज निकालता है और कागज पर डालकर सामने रख देता है।उसके बाद सारे पक्षी झुंड बनाकर उसपर टूट पड़ते हैं और उस दाने को खाने लगते हैं वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया।

इसे भी पढ़े :-खुद के पिता ने पढ़ाई बंद कराने के लिए स्कूल पहुंच गए थे ,फिर नहीं मानी हार,और सबसे कम उम्र में IAS बनकर रचा इतिहास अंसार ने

इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।एक ने कहा कि कोई व्यक्ति इतना अमीर कैसे हो सकता है।वहीं एक ने कहा कि ये शख्स दिल से बेहद अमीर है।

इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके
इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके

एक ने कहा कि ये वीडियो इंसानियत की मिसाल है। वहीं एक ने कहा कि अमीर लोग ऐसा कभी नहीं करेंगे।एक यूजर ने कहा कि शख्स की ये पहले बहुत अच्छी है, उसे बहुत दुआएं लगेंगी।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy  जुड़े रहे हैं।

Join WhatsApp Channel